छत्तीसगढ़

म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 01 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी…

दुर्ग : थाना सुपेला पुलिस द्वारा साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के उपयोग के मामले में विवेचना करते हुए एक अन्य आरोपी उमेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपना बैंक खाता अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराकर उसके माध्यम से ठगी की रकम प्राप्त कर रहा था।

संक्षिप्त विवरण : गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 18 बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में किया जाना पाया गया। इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1324/2026, धारा 318(2), 318(3), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर बैंक स्टाफ के कथन लिए गए। जांच में आरोपी उमेश शर्मा के बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना बैंक खाता क्रमांक 1529010000001726 अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराना तथा उक्त खाते में रकम मंगवाकर नगद प्राप्त करना बताया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में पूर्व में 01 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया। उक्त खाते में ऑनलाइन साइबर ठगी की रकम जमा कराई जाती थी, जिसे आरोपी नगद प्राप्त करता था। इस प्रकार बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था।

घटना स्थल : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के संबंधित खातों के माध्यम से ऑनलाइन साइबर ठगी की रकम का लेन-देन। साइबर ठगी की घटनाएं देश के विभिन्न राज्यों में घटित हुई हैं।

आरोपी का नाम : 1\. उमेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 72/जे, शांति पारा, कैम्प-01, सड़क नंबर 18, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!