रायपुर : दिनांक 17.11.2026 को चौकी स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमली तालाब, कोहका क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी मृत्युंजय दुबे को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.58 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने विकास पाल, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला से मादक पदार्थ खरीदकर रायपुर क्षेत्र में बिक्री करना बताया। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा स्टील सिटी कॉलोनी में दबिश देकर विकास पाल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 6.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 02 मोबाइल फोन, 02 दोपहिया वाहन एवं बिक्री की नगदी रकम सहित कुल ₹4,22,200/- की मशरूका जप्त की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर से चिट्टा/हेरोइन प्राप्त कर दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूम-घूमकर इसकी अवैध बिक्री करते थे। कारोबार के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था तथा मोबाइल फोन के माध्यम से आपसी संपर्क एवं बिक्री संबंधी गतिविधियां संचालित की जाती थीं।
घटना स्थल : इमली तालाब, कोहका, जिला दुर्ग। स्टील सिटी कॉलोनी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम : मृत्युंजय दुबे, उम्र 27 वर्ष, निवासी पचपेड़ी नाका, रायपुर।
विकास पाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री : चिट्टा/हेरोइन 10.30 ग्राम – अनुमानित कीमत ₹2,06,000/-।
रेडमी कंपनी का 01 मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹10,000/-।
वनप्लस कंपनी का 01 मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹15,000/-।
एक्टिवा दोपहिया वाहन – अनुमानित कीमत ₹80,000/-।
सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन – अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-।
नगदी रकम – ₹11,200/-।
कुल जप्त मशरूका : ₹4,22,200/-।




















