छत्तीसगढ़

युवती का पीछा कर परेशान करने, जबरदस्ती बाइक में बैठाने का प्रयास जान से मारने की धमकी देने एवं शारीरिक संबंध बनाने के लिए डालता था दबाव आरोपी गिरफ्तार…

बालोद : दिनांक 14 नवम्बर 2026 को पीड़िता द्वारा थाना गुण्डरदेही उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी चंदन कुमार सिन्हा, पिता सुरेश कुमार सिन्हा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झोपरा, थाना रानीतराई, जिला बालोद द्वारा पूर्व परिचय एवं संबंध समाप्त होने के बाद भी लगातार पीड़िता को परेशान किया जा रहा था।

आरोपी पीड़िता की सहेलियों एवं परिजनों को बार-बार फोन कर उससे बात कराने का दबाव बनाता था तथा उसके गांव एवं घर के आसपास घूमकर उसका पीछा करता था। मना करने पर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था।

दिनांक 13 नवम्बर 2026 को शाम लगभग 06:00 बजे पीड़िता अपनी सहेली चमेली यादव के साथ गुण्डरदेही बाजार गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को देखकर उसका पीछा किया तथा बाइक से रास्ता रोककर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। आरोपी द्वारा पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरदस्ती बाइक में बैठाने एवं शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर अपनी सहेली के साथ घर पहुंची तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 126(2), 74, 75(2), 78(2), 351(3), 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी : चंदन कुमार सिन्हा, पिता सुरेश कुमार सिन्हा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झोपरा, थाना रानीतराई, जिला बालोद।

पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 15 नवम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 28 नवम्बर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका : इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गुण्डरदेही रवि पाण्डेय के नेतृत्व में PSI श्रीमती आसमा कुर्रे, आरक्षक पंकज ताराम, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बालोद पुलिस की अपील : बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं युवतियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिला सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है।

दिनांक 14 नवम्बर 2026 को पीड़िता द्वारा थाना गुण्डरदेही उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी चंदन कुमार सिन्हा, पिता सुरेश कुमार सिन्हा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झोपरा, थाना रानीतराई, जिला बालोद द्वारा पूर्व परिचय एवं संबंध समाप्त होने के बाद भी लगातार पीड़िता को परेशान किया जा रहा था।

आरोपी पीड़िता की सहेलियों एवं परिजनों को बार-बार फोन कर उससे बात कराने का दबाव बनाता था तथा उसके गांव एवं घर के आसपास घूमकर उसका पीछा करता था। मना करने पर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था।

दिनांक 13 नवम्बर 2026 को शाम लगभग 06:00 बजे पीड़िता अपनी सहेली चमेली यादव के साथ गुण्डरदेही बाजार गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को देखकर उसका पीछा किया तथा बाइक से रास्ता रोककर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। आरोपी द्वारा पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरदस्ती बाइक में बैठाने एवं शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर अपनी सहेली के साथ घर पहुंची तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 126(2), 74, 75(2), 78(2), 351(3), 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी : चंदन कुमार सिन्हा, पिता सुरेश कुमार सिन्हा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झोपरा, थाना रानीतराई, जिला बालोद।

पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 15 नवम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 28 नवम्बर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका : इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गुण्डरदेही रवि पाण्डेय के नेतृत्व में PSI श्रीमती आसमा कुर्रे, आरक्षक पंकज ताराम, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बालोद पुलिस की अपील : बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं युवतियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिला सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!