छत्तीसगढ़

सीपत : चाकू दिखाकर जान से माने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीसीटर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार…

सीपत : प्रार्थिया रामकुमारी साहू पति श्री रामरतन साहू उम्र 60 साल निवासी ग्राम सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा दिनांक 14.11.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज रायी कि प्रार्थिया का लडका लक्ष्मी नारायण साहू पिछले साल दीपक के भाई विशाल साहू के फसल को हार्वेसटर से कटाई किया था इसी कारण प्रार्थिया के लडके लक्ष्मी नारायण साहू से, दीपक साहू रंजीश रखते थे। प्रार्थिया दिनांक 13.11.2026 को दोपहर करीबन 12.00 बजें गांव के डांक्टर के पास ईलाज कराने पैदल जा रही थी, तभी दीपक साहू प्रार्थिया को रोककर पुरानी रंजीश पर से प्रार्थिया को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा, गाली देने से मना किया तो हाथ मे बटन दार चाकू दिखाकर जान से मार डालूंगा कहते हुये धमकी देने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक साहू को हिरासत लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को प्रार्थिया को गाली गलौच कर बटनदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देना बताये। आरोपी दीपक साहू एक नग स्टील का बटनदार चाकू को बरामद किया गया एवं आरोपी दीपक साहू को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- दीपक साहू पिता स्व.कुशल प्रसाद साहू उम्र 39 साल निवासी सेलर गुडीपारा थाना सीपत, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!