छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीयराजनीति

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने की मुलाकात, बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय हो गई और उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी। मुर्मू देश की आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति होंगी।

तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गयीं

तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओड़िशा एवं पंजाब के वोटों की गिनती की गयी. इन राज्यों में कुल 1,333 वोट पड़े. इनका कुल मूल्य 1,65,664 रहा. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 521 वोट पड़े. रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने यह जानकारी दी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो जीत के लिए जरूरी आंकड़े से अधिक है. वहीं, यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 2,61,062 वोट मिले हैं.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!