छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी का मूड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए चरणदास महंत का विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार..

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का एक बयान काफी चर्चा में है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. दरअसल, राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए. रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए. उन्होंने यह सारी बातें पीएम मोदी को लेकर कही. इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे. अब इस बयान को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है.

 

बीजेपी ने किया पलटवार

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी के लिए बोला हैं, इसकी आलोचना करते हैं. पहले भी प्रधानमंत्री को अनेकों तरह के बयान दिए गए थे. इसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है. मैं भी मोदी का परिवार हूं, पहला डंडा मुझे मारें. इस बार जानता बर्दाश्त नहीं करने वाली है. एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतने देंगे: विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे हैं इसलिए वो प्रधानमंत्री जी के लिए अमर्यादित बयान दे रहे हैं, चरणदास महंत जी को हम कुछ नहीं बोलेंगे छत्तीसगढ़ की जनता बोलेगी, देश की जनता बोलेगी, इस पूरे बयान पर जनता 2024 के चुनाव में तमाचा जड़ेगी: नितिन नबीन (माननीय कैबिनेट मंत्री, बिहार सरकार व छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी)

चरणदास महंत जी ने जिस तरीके से बयानबाजी की है उसकी घोर निंदा करता हूँ एवं उनसे यह कहता हूँ कि उन्हें सचेत रहना चाहिए क्योंकि जनता उन्हें पूरी ताकत के साथ जवाब देगी: विजय शर्मा ( उप-मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

हमारे देश के प्रधान सेवक हैं प्रधानमंत्री जी। राहुल गांधी जी जब विदेश प्रवास पे जाते हैं तो अपने देश की बखिया उधेड़ने में पीछे नहीं रहते हैं यह संस्कार का अंतर है: किरन सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!