कोरोना अपडेटछत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीय

भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.66 लाख जांच हुई; फिर से नया रिकॉर्ड बना, दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 12.45 प्रतिशत….

भारत में पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही लगातार चार दिनों से देश में 20 लाख से ज्यादा जांच की गयी।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 12.45 प्रतिशत हो गया।

देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,66,285 जांच की गयीं।

भारत में लगातार 9वें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,57,630 लोग स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,30,70,365 हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 87.76 प्रतिशत हो गयी।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 73.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार छठे दिन तीन लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,57,299 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 78.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 36,184 और उसके बाद कर्नाटक में 32,218 नए मामले दर्ज किए गए।

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 29,23,400 हो गयी।

यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.12 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,04,525 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.94 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले 24 घंटों में राज्यों में सक्रिय मामलों की बदली हुई स्थिति को दिखाता है।

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल खुराक की संख्या आज 19.33 करोड़ से ज्यादा हो गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 27,76,936 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,33,72,819 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,38,148 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,91,350 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,48,70,081 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,06,020 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 92,97,532 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 6,02,11,957 और दूसरी खुराक लेने वाले 96,84,295 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,63,83,760 पहली खुराक लेने वाले और 1,81,89,676 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यू पहली खुराक 97,38,148
दूसरी खुराक 66,91,350
एएफडब्ल्यू पहली खुराक 1,48,70,081
दूसरी खुराक 83,06,020
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 92,97,532
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 6,02,11,957
दूसरी खुराक 96,84,295
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,63,83,760
दूसरी खुराक 1,81,89,676
कुल 19,33,72,819

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.30 प्रतिशत योगदान है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!