छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीयबिज़नेस/व्यापार

बजट के बाद सस्ता हुआ सोना, कस्टम ड्यूटी 12.5 परसेंट से घटाकर 7.5 परसेंट चांदी के भाव में बंपर उछाल, सर्राफा बाजार में आज इस भाव पर बिका गोल्ड..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

अब सस्ते में सोना खरीदने का मौका मिलने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क (Custom Duty) में भारी कटौती कर दी है. सरकार के इस ऐलान का ही असर था कि MCX पर सोने की कीमतें अचानक कम हो गई हैं.

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 5 परसेंट घटी  
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी की कीमतों पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 परसेंट से घटाकर 7.5 परसेंट कर दिया है. वित्त मंत्री ने ये कदम सोने की स्मगलिंग को रोकने लिए उठाया है. कस्टम ड्यूटी घटने से उम्मीद है कि सोने और चांदी की कीमतें आने वाले दिनों में कम हो सकती हैं.

आज सोना 1500 रुपये सस्ता, चांदी 3300 रुपये महंगी
वित्त मंत्री ने जैसे ही सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया, MCX पर सोने का फरवरी वायदा 1500 रुपये तक टूट गया. सोने का भाव इंट्रा डे में 47200 रुपये तक गिर गया था. हालांकि चांदी में जबरदस्त तेजी है. MCX पर चांदी का मार्च वायदा 3200 रुपये से ज्यादा मजबूती के साथ 73300 रुपये प्रति किलो के पार कारोबार कर रहा है लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!