बिलासपुर : प्रार्थी प्रशांत वर्मा निवासी बालाजी पुरम कॉलोनी सरकंडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके छोटे भाई विकास वर्मा जो किसी काम से पुणे गये हुए है उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात, कैमरा, हेयर ड्रायर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग ₹70,000 की चोरी कर ली है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।सरप्राइज चेकिंग और पुलिस
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ व सुरक्षा व्यवस्था के तहत सरप्राइज चेकिंग की जा रही थी कि रपटा चौक सरकंडा में चेकिंग के दौरान आरोपी को सोने चांदी व अन्य सामानों के साथ पकड़ा गया और नाम पूछने पर अपना नाम आशीष निर्मलकर बताया जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे नशे की बुरी लत है और घटना की रात नशा करने की तीव्र तलब उठने पर उसने बालाजी पुरम कॉलोनी स्थित बंद मकान का पत्थर से ताला तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से बरामद सामानों को वीडियों कॉल के माध्यम से विकास वर्मा जो पुणे मे है उनसे पहचान करवाई गयी, जिसने बताया कि वही सामान है जो उसके घर से चोरी हुआ था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गये मशरूका सोने-चांदी के जेवरात, कैमरा, हेयर ड्रायर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग ₹70,000 की शत प्रतिशत बरामदगी कर जब्त किया
आरोपी का नाम: आशीष निर्मलकर उर्फ बेंदो उर्फ विक्की पिता लक्ष्मी प्रसाद निर्मलकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी नाग नागीन अटल आवास ब्लॉक 168 म.नं. 57, सरकंडा, बिलासपुर




















