छत्तीसगढ़

दुर्ग : घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, महिला एवं उसके भाई पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग : दिनांक 12.10.2026 को थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने की बात पर हुए विवाद में महिला एवं उसके भाई के साथ मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने की शिकायत पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दिनांक 12.10.2026 को प्रार्थिया नेहा सिंह, निवासी सुपेला, जिला दुर्ग ने चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ निवास करती है तथा निजी नौकरी करती है। उसके पड़ोसी सरजीत सिंह द्वारा उसके घर के गेट के सामने स्कूटी एवं बुलेट वाहन खड़ा किया गया था।

दिनांक 12.10.2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे प्रार्थिया द्वारा आरोपी से घर के गेट के सामने से वाहन हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रार्थिया ने अपने भाई गौतम सिंह को मौके पर बुलाया। गौतम सिंह द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थिया एवं उसके भाई के साथ हाथ-मुक्कों तथा अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से हमला किया।

घटना में प्रार्थिया के बाएं कंधे एवं छाती में कटने की चोट तथा उसके भाई के बाएं बाजू में चोट लगने से दर्द होने की जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। घटना के दौरान प्रार्थिया की माता संगीता सिंह मौके पर उपस्थित थीं, जिन्होंने बीच-बचाव किया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1538/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज एवं धमकी देने के बाद महिला और उसके भाई के साथ हाथ-मुक्कों तथा धारदार हथियार से मारपीट की गई।

आरोपी का नाम 1. सरजीत सिंह, उम्र एवं पूर्ण पता उपलब्ध नहीं।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!