छत्तीसगढ़

रायपुर : क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 08.10.2026 को शाम लगभग 7:40 बजे प्रार्थी अमन गुप्ता चॉइस सेंटर में मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुणाल सिंह एवं उसके दो साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसके सिर एवं दाहिने हाथ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 458/2026, धारा 333, 296, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.10.2026 को मुख्य आरोपी कुणाल सिंह तथा उसके साथी अनुराग किरनापुरे, उम्र 24 वर्ष, एवं संदीप दास, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत पृथक कार्रवाई

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण में पिस्टल एवं बजाज पल्सर N150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 8076 को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल की बरामदगी होने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की गई।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है। नाबालिग उम्र में भी उसके द्वारा किए गए गंभीर अपराध दर्ज है। उसके माता और पिता के विरुद्ध भी पूर्व में कई आपराधिक प्रकरणों में जेल जा चुके हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!