छत्तीसगढ़शिक्षा/एजुकेशन

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 में संशोधन… इन अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर..

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, अब दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

राज्य में सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार एवं श्रेणीवार विवरण भी संशोधित प्रावधानों के अनुरूप स्पष्ट किया गया है। इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। भर्ती विज्ञापन की अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!