रायपुर : प्रार्थिया निवासी सरोना आजाद नगर थाना आमानाका रायपुर थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया की कि दिनाक 18.10.26 को सुबह करीबन 10.00 बजे घर मे ताला लगाकर मैं अपने मा के साथ गांव भानुप्रतापपुर गई हुई थी दिनांक 19.10.26 को शाम करीबन 07.30 बजे में वापस रायपुर आजाद नगर अपने घर आई तो घर के बाहर को ताला खोलकर घर के अन्दर रूम में गई तो देखी रूम का सारा समान बिखरा हुआ था रूम में रखी हुई का आलमारी का लॉक टुटा हुआ था एंव आलमारी के अन्दर बना लॉकर भी टुटा हुआ लाकर को चेक की तो उसमे रखे मेरे सोने एव चांदी के गहने नहीं थे। मेरे आलमारी के लॉकर में 02 सोने के चैन, 02 सोने लॉकेट, 02 नग सोने की चुडी, 02 जोडी सोने का नाक का नथ 2 नग कान की सोने की बाली चैन वाली, एंव 02 जोडी चांदी का पावल, चादी का रूपया वाला माला रखा हुआ था। मेरे सभी सोने एव चांदी के गहनो की अनुमानित किमत 8 लाख रूपये की होगी। कोई अज्ञात चोर मेरे घर के पीछे की दीवाल को कुद कर पीछे के दरवाजा के
ताला तोडकर घर के अन्दर प्रवेश कर मेरे सोने एवं चांदी के गहनो को चोरी कर लिया है। जिस पर थाना आमानाका द्वार अपराध क्रमांक 355/26 धारा 331(4),305(a) BNS पंजिबद्ध किया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर द्वारा प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में प्रार्थीया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अपचारी बालक ने उसके द्वारा की गई चोरी की घटना स्वीकारा की एवं चोरी किए गए समान को बरामद करवाया
अपचारी बालक से बरामद सोने एव चांदी के गहनों को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।




















