छत्तीसगढ़

नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में गया जेल…..

रायगढ़ : तमनार पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

कल बालिका की मां द्वारा थाना तमनार में आरोपित नूतन चौहान (27 साल) के विरूद्ध पिछले 4 महीनों से नाबालिक का शारीरिक शोषण करने संबंधी लिखित आवेदन दिया गया था । प्रार्थीया बताई कि युवक नूतन चौहान का इसके घर आना जाना था । बच्चे भी नूतन के घर जाते थे । पिछले दिनों बड़ी लडकी बताई कि 20 दिसंबर के दोपहर नूतन चौहान के घर गई थी, जहां नूतन शादी कर अच्छे से रखूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद भी कई बार संबंध बनाया है । किशोरी के घरवालों ने लोक लाज से बचने नूतन चौहान को लड़की से शादी करने को लेकर चर्चा किये । नूतन चौहान शादी से साफ इंकार कर दिया ।

नाबालिग का शारीरिक शोषण के संबंध में प्राप्त आवेदन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा तत्काल आरोपित नूतन चौहान (27 साल) पर अप.क्र. 124/2024 धारा 376,376(2)(n) IPC 6 Pocso Act के तहत अपराध कायम कर महिला विवेचक से पीड़ित किशोर बालिका का कथन, मेडिकल कराकर एक टीम आरोपी गिरफ्तारी के लिए रवाना किये । आरोपी नूतन चौहान को पुलिस ने अपराध कायम करने के कुछ देर बाद ही हिरासत में लिया गया जिसे विधिवत मेडिकल कराकर गिरफ्तार किया गया और आज दोपहर न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!