छत्तीसगढ़

युवती को ब्लैकमेल कर उसके फोटो एवं वीडियो को एडिट कर वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : थाना पत्थलगांव क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों के साथ दिनांक 07.02.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करती है। उसे पत्थलगांव के रहने वाले जतिन अग्रवाल ने अपने मोबाईल से व्हाट्सअप किया एवं चैट करने लगा तथा बीच-बीच में वह प्रार्थिया को फोन करता था। जतिन अग्रवाल के फोन करने पर प्रार्थिया द्वारा अनदेखा करने पर जतिन अग्रवाल ने फोन कर उसे कहा कि-तुम्हारा फोटो मेरे पास है, मुझसे बात करो नहीं तो मैं अश्लील फोटो में एडिट कर तुम्हारे परिवार एवं जान-परिचय वालों में वायरल कर दूंगा, अगर बचना है तो अपना अष्लील विडियो बनाकर मुझे भेजो। उसके कहने पर प्रार्थिया घबराकर वीडियो बनाकर जतिन अग्रवाल के व्हाट्सअप में भेज दी थी एवं उक्त वीडियो को कहीं मत भेजना कहकर प्रार्थिया उससे बात करना बंद कर दी थी।

लगभग 03 माह पूर्व जतिन अग्रवाल अपने मोबाईल नम्बर से प्रार्थिया को फोन कर मिलने हेतु अपने पास बुला रहा था, जिसे मना करने पर प्रार्थिया के अश्लील विडियो को वायरल कर दिया। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के आरोपी जतिन अग्रवाल को दबिश देकर बिलासपुर से अभिरक्षा में लेकर थाना पत्थलगांव लाया गया, पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल सिम को उसने तोडकर फेंक देना पाये जाने पर धारा 201 भा.द.वि. जोड़ी गई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 354(ग), 509(ख), 201 भा.द.वि. एवं 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी जतिन अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी बर्फ फैक्ट्री गली अम्बिकापुर रोड़ पत्थलगांव को दिनांक 07.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता होगी तो उनकी गिरफ्तारी जल्द की जायेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!