छत्तीसगढ़

IPL क्रिकेट मैच मे आनलाईन सट्टा खेलने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चकरभाठा : मुखबिर से सूचना मिला कि हरपाल छाबडा नाम का व्यक्ति मोबाईल से आई.पी.एल मैच मे रुपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर क्रिकेट खेल रहा है कि सूचना पर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री निमितेश सिंह को अवगत कराकर दिये गये निर्देश मे थाना प्रभारी चकरभाठा दामोदर मिश्रा द्वारा टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर राजू मिल गली के पास पहुचकर घेराबंदी कर कर आरोपी को पकडा गया तथा नाम पुछने पर अपना नाम हरपाल छाबडा बताया तथा क्रिकेप लाईन एप के माध्यम से लखनउ और गुजरात के मैच मे भाव देखकर आई.पी.एल. सटटा खेलना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाईल कीमती 9000 हजार तथा नगदी रकम 1000 रुपये जुमला 10000 रुपये जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि कायम किया गया है।

नाम – आरोपी हरपाल छाबडा पिता किशन चंद छाबडा उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 07 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!