महासमुंद : प्रार्थी असीम अग्रवाल की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 316/2023 धारा 457,380 भा. द. वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सरायपाली अमित शुक्ला को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की 02 व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में सरायपाली बस स्टैंड में घूम रहे हैं कि सूचना तस्दीक हेतु थाना सरायपाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्रवण दास एवं स्टाफ को मुखबिर के बताए जगह पर भेजा गया जहां दो व्यक्ति के द्वारा 02 नग मोबाइल बेचने का प्रयास किया जा रहा था जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने कथन में बताया कि संजना मोबाइल दुकान सरायपाली में हुए चोरी की घटना को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है एवं चोरी की मोबाइल को दोनों आरोपियों द्वारा 07,07 नग आपस में बांटकर अपने-अपने घर में छुपा कर रखे हैं आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर उनके घर में जाकर तलाशी लेने पर उक्त दोनों के घर से 06,06 नग मोबाइल बरामद किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से 01,01 कुल दोनों के संयुक्त कब्जे से 14 नग मोबाइल कीमती 171000 रूपये को जप्त किया गया है । आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) चूड़ामढ़ी सिदार पिता दिगंबर सिदार उम्र 19 वर्ष साकिन चिमरकेल थाना बसना जिला महासमुंद (2) धरम जगत पिता स्व. निलंबर जगत उम्र 27 वर्ष साकिन चिमरकेल थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया जिसने अपराध करना कुबूल किया जिससे अपराध धारा सदर 457,380 ,34 भादवि का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा जाना है |
Related Articles
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार











