छत्तीसगढ़

कृषकों के खाते के रकबा को बढ़ाकर धान की बोनस राशि का आहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर : दिनांक 03.02.2023 को ग्राम बरबसपुर निवासी सीताराम राजवाड़े ने थाना रामानुजनगर में लिखित आवेदन एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए सूरजपुर का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कि सहायक लिपिक, समिति गणेशपुर का शिव प्रताप सिंह के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अनाधिकृत लाभ प्राप्त किए जाने के उद्धेश्य से दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए 6 कृषकों के खाते के रकबे को बढ़ा दिया तथा 9 कृषकों के धान के बोनस की तीन किस्तों की राशि 1 लाख 29 हजार रूपये को अपने बैंक खाता में लिंक कराकर राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराकर राशि का उपयोग किया है। मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420, 467, 468 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना रामानुजनगर की पुलिस ने तत्परतापूर्वक दबिश देकर आरोपी शिवप्रताप सिंह पिता दुबे सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!