छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार..

बिलासपुर : मुखबिर सूचना मिली कि बहतराई नाग नागिन तलाब के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 किग्रा. 132 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा 53500 रुपए नगद रकम जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया है ।

आरोपी

नाम आरोपी:- 1. नरेन्द्र यादव उर्फ जित्तू पिता स्व. अनुज यादव उम्र 22 साकिन वार्ड नंबर 15 डीलवापारा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. 2. संजय गढेवाल पिता सिया राम उम्र 42 साल साकिन वर्मा मोहल्ला चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!