छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : बिलासपुर में रात को चली ठंडी हवाएं, रात तक उमड़ सकते हैं आज हल्के बादल…

मौसम अपडेट : बिलासपुर। मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। शुक्रवार की रात ठंडी हवा चली। शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए हैं। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण सरगुजा संभाग में आंशिक असर होगा। बिलासपुर में मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में लगातार दक्षिण से हवा का आगमन निम्न स्तर पर हो रहा है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो रही है, किंतु विशेष परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश में 28 जनवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल आ सकते हैं। दो फरवरी से उत्तरी हवाओं की गति तेज होगी।

जिसके बाद ठंड का अहसास होगा। इधर सूर्य प्रतिदिन तप रहा है। तीन दिन पहले तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। गर्मी का तेवर बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन जिस तरह से शनिवार सुबह से धूप निकला है तापमान में वृद्धि की संभावना है।गणतंत्र दिवस के पहले ही गर्मी ने 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया था। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!