छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकूबाजो को किया गया गिरफ्तार..आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जप्त…

रायपुर : आज दिनांक 27/01/23 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति आम जगह में हथियानुमा चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस पार्टी गवाहान लेकर तस्दीक हेतू रवाना होकर मुखबिर के बताये जगहो पर पहुंचने पर अपने अपने हाथ में आरोपियो द्वारा एक- एक चाकुनुमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले आम लोगो को डरा- धमकाकर भयभीत कर रहा था

जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम छगन निषाद एवं राजेश्वर उर्फ सोमू बताया जिसकी समक्ष गवाहान तलाशी लेने पर एक- एक नुकीला धारदार हथियारनुमा बटनदार चाकू रखना पाया गया, उक्त चाकू रखने के संबंध में नोटिस देकर चाकू रखने के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जिन्होने कोई कागजात नही होना नोटिस में लिखित में दिया गया जिसे गवाहो के समक्ष आरोपीगणो के कब्जे से एक-एक धारदार हथियार नुमा बटनदार चाकू को पृथक-पृथक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!