छत्तीसगढ़

मॉ की हत्या करने वाले बेटे को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सूरजपुर : ग्राम नमना चौकी उमेश्वरपुर निवासी बुढ़नराम गोंड़ ने चौकी उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी 40 वर्षीय हिरमनिया करीब 4 माह पूर्व से घर में नहीं रहती है, शराब का सेवन करती है, गांव में घुम-घुमकर दूसरों के घर में रहती थी, गुरूवार के रात्रि में गांव के ही एक महिला के यहां से इसकी पत्नि हिरमनिया बडे बेटे सुमित कुमार के साथ घर आ रही थी रास्ते में वह घर जाने से मना की तो सुमीत के द्वारा शराब पीकर घुमती है घर नहीं जाती है, बदनामी हो रहा है बोलकर गुस्से में अपनी मॉ को खींचते हुए जमीन में घसीटते हुए घर से कुछ दूर खेत किनारे एक पेड़ के नीचे ले जाकर जमीन में पटक दिया और उसके सिर में बड़ा सा पत्थर पटककर प्राण घातक प्रहार कर हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 104/22 धारा 302 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी सुमित कुमार पिता बुढ़नराम गोंड़ उम्र 18 वर्ष 6 माह को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपनी मॉ की हत्या करना स्वीकार किया। मामले में घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!