छत्तीसगढ़

शादी का झॉसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि रानीगॉंव का रहने वाला आशीष निर्मलकर के द्वारा प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ विगत 01 वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा तथा अभी तक शादी नहीं किया , वर्तमान में शादी की बात करने पर शादी से साफ इंकार कर रहा है। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी आशीष निर्मलकर को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. आशीष निर्मलकर पिता उमाशंकर निर्मलकर उम्र 28 वर्ष निवासी रानीगॉंव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!