छत्तीसगढ़

महासमुन्द : अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

महासमुन्द : दिनांक 29-08-2022 को नेशनल हाईवे NH53 रोड रेहटीखोल पहुंचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था चेंकिग के दौरान लगभग 08:10 बजे उडीसा की ओर से एक काला कलर का बुलेट मोटर सायकल आते दिखाई दिया जिसे जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिसका नाम 1 आबिद खान पिता सरदार खान जाति मुसलमान उम्र 23 साल साकिन बैजनाथ पारा रायपुर थाना सिटी कोतवाली रायपुर जिला रायपुर छ.ग. एवं मोटर सायकल चालक अपना नाम सरफराज खान पिता स्व अयास खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल साकिन राजातालाब रायपुर थाना सिविल लाईन जिला रायपुर छ.ग. का निवासी होना बताया एवं दोनो के बीच मे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखकर उडीसा से रायपुर खपाने ले जा रहे थे आरोपियों को अवैध रूप से नसिली पदार्थ परिवहन करने पाये जाने पर आरोपी आबिद खान के कब्जे से 01 नग सैमसंग कम्पनी का एण्ड्राइड मोबाईल कीमती 5000 रूपये, आरोपी सरफराज खान के कब्जे से एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपये, नगदी रकम 400 रूपये, 2. एक प्लास्टिक बोरी में 05 किलो ग्राम नमी युक्त अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये 3. घटना मे प्रयुक्त एक काला कलर का सोल्ड बुलेट मोटर सायकल इंजन नंबर U3S5F1LN664127 चेचिस नंबर ME3U3S5F2LN035773 कीमती 103000 रूपये जुमला कीमती 240400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्व NDPS एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आज दिनांक 29/08/2022 के क्रमश: 12:30, 12:40, बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!