छत्तीसगढ़

अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – प्रार्थी सुनील कुमार धु्रव ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेन्द्री भाठापारा में रहता है तथा हरीश पाण्डे नामक व्यक्ति के यंहा चालक का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 10.08.2022 को अपने सेठ के यंहा से 3000/-रूपये लेकर छोटे उरला से लगभग शाम 07.00 बजे अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहा था। प्रार्थी जब मोनफोर्ट स्कुल के पास पहुंचा तब तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थी को रूकने के लिए हाथ दिये एंव गाली दिये। जिस पर प्रार्थी रूक गया तब तीनो व्यक्ति के प्रार्थी के पास आये उसमें से दो व्यक्तियो ने प्रार्थी को पकड़ कर रोड के नीचे ले गये एवं प्रार्थी के दोपहिया वाहन, नगदी रकम एवं मोबाईल फोन को तीनो अज्ञात व्यक्ति लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 287/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को अज्ञात अरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थ्ल का बारिकी से निरीक्षण करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का अवलोकन कर प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी शंकर दास मानिकपुरी निवासी चिंगराजपारा बिलासपुर की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी भुरू सतनामी एवं लम्बू तूता के साथ उक्त लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शंकर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन बरामद कर तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपी भुरू सतनामी एवं लम्बे तुता फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – शंकर दास मानिकपुरी पिता दिलचंद मानिकपुरी उम्र 31 साल निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!