छत्तीसगढ़

रायगढ़ : मेला देखकर घर लौट रही युवती से छेड़खानी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ । दिनांक 20.08.2022 को थाना धरमजयगढ़ में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि दिनांक 12/07/2022 को अपने देवर और बच्चों के साथ नजदीक गांव सास के घर गए थे, उसी रोज देवर और बच्चों के साथ रथ मेला देखने गये, मेला देखकर वापस घर लौटते समय रात्रि करीब 01.30 बजे रास्ते में 3 व्यक्ति श्याम यादव, हरिराम यादव और विकास यादव रास्ता रोककर अश्लील बातें कहकर छेड़खानी करने लगे, देवर बीच-बचाव किया तो उसे धक्का-मुक्की मारपीट किए उनकी गंदी हरकतें देखकर बच्चे रोने लगे । तब तीनों छोड़कर भागे । लोकलाज के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी ।

पीड़ित महिला द्वाराआरोपियों पर कार्यवाही के लिए रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध रास्ता रोककर छेड़खानी, मारपीट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । तीनों आरोपी अलग-अलग थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनके फरार होने की अंदेशा पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उपनिरीक्षक नंद लाल पैकरा तत्काल हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुये और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया । आरोपियों को धारा 341,354,294,323,506,34 IPC में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा JMFC धरमजयगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!