छत्तीसगढ़

रायगढ़ : ढाबे के पास अवैध गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार….

रायगढ़ । दिनांक 20/08/2022 के रात्रि थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज को मुखबिर से सूचना मिली कि बाईपास रोड घरघोड़ा बंगाली ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए रखा है जो ग्राहक तलाश में इधर उधर घूम रहा है । थाना प्रभारी बगैर वक्त गंवाए अपने स्टाफ और गवाहों को लेकर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । संदिग्ध का हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर युवक अपना नाम अंकित पांडे पिता स्वर्गीय विनोद पांडे उम्र 24 वर्ष बाजार पारा लैलूंगा का बताया जिसकी तलाशी पर आरोपी के पास से एक थैले के अंदर दो पैकेट गांजा का मिला जिसका वजन 2 किलो 100 ग्राम गांजा पाया तथा बाजार मूल्य करीब ₹10,500 है । आरोपी द्वारा गांजा बिक्री के लिए रखना कबूल किये जाने पर आरोपी से अवैध गांजा की जब्ती कर आरोपी अंकित पांडे पर थाना घरघोड़ा में 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज, आरक्षक नंद कुमार पैकरा, खगेश्वर नेताम, अमरदीप एक्का की अहम भूमिका रही है ।

आरोपी अंकित पांडे थाना लैलूंगा का गुंडा बदमाश है, आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में मारपीट के 2 अपराध, 1 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज है । लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी पर 107,116(3) CrPC की कार्यवाही के साथ धारा 110 CrPC की दो बार कार्यवाही किया जा चुका है । आरोपी के अपराधिक प्रवृत्ति में सुधार नहीं देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आरोपी अंकित पांडे को खुली निगरानी में लाए जाने हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!