छत्तीसगढ़

तीन लड़कियों ने मारपीट कर अधेड़ से लूटा मोबाइल और नगदी, चंद घंटे में ही लूट के आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर : प्रार्थी जमीर उद्दीन के द्वारा, ग्रेविटी रोड सूर्यांश ब्रिक्स के पास अपना स्लेग का गोदाम बनवाया जा रहा है जिसकी सुरक्षा के लिये दिनॉंक 11.08.2022 को अपने छोटे भाई आसिफ उद्दीन को भेजा था। करीबन रात्रि 09.30 बजे रात्रि में कुछ लोग निर्माणाधीन गोदाम के बाउंड्री में चढ़ने लगे ।

मना किए जाने पर गोदाम के बाहर कुछ लड़कियां और उनके साथ में कुछ अन्य लोग आ गए और आसिफ उद्दीन को रॉड से मरना शुरू कर दिया…साथ ही मोबाइल और नगदी पैसे भी लूट कर भाग गये..आसिफ ने तत्काल 112 को बुलाया, थाने को सूचना दी , आसिफ के पैर में काफी चोटें थी लिहाजा उसको अस्पताल पंहुचाया गया.. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्र. 384/22 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के छोटे भाई आसिफ उम्र 52 वर्ष से घटना के बारे में बारिकी से जानकारी ले कर उरला पुलिस जांच में जुट गई..और अंततः घटना में शामिल तीन लड़कियों और एक लड़के को पकड़ कर..लूटा गया नगदी रकम और मोबाइल जप्त कर लिया है.. जानकारी मिली है कि पकड़े गए लोग आदतन लोहा आदि चोरी करने फैक्ट्रियों में जाते है..कोई सामने मिल गया तो उससे मारपीट व लूटपाट करने से भी बाज नही आते..आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है..!

गिरफ्तार आरोपीयान का नाम व पता –

01. चन्द्रिका धु्रव पिता जगदीश उम्र 20 वर्ष साकिन खनताहा पोस्ट दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर हाल मजदूर नगर सरोरा थाना उरला रायपुर छ.ग.

02. रिकी उर्फ रूपा केशरी पिता रमेश केशरी उम्र 20 वर्ष साकिन अछोली प्रगति नगर थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.

03. राजकुमारी साहू पिता बलदेव साहू उम्र 22 वर्ष साकिन सरोरा बाजार चौक सांई मंदिर के पास थाना उरला रायपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!