छत्तीसगढ़

बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 500 नग नशीली इंजेक्शन जप्त

सूरजपुर : शुक्रवार को थाना प्रभारी भटगांव को मुखबीर से सूचना मिला कि परशुरामपुर थाना रामानुजनगर निवासी निलेश पुरी नशे के धंधे में लिप्त है और नशीली दवाई लेकर भैयाथान-पकनी होते हुए भटगांव बिक्री करने आने वाला है। सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पूर्ण सतर्कता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस ने ग्राम अनरोखा में घेराबंदी लगाया गया। पुलिस को देखकर मोटर सायकल चला रहा निलेश पुरी भागने लगा जिसे पीछा कर मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। आरोपी निलेश पुरी पिता दशरथ पुरी उम्र 20 वर्ष के कब्जे से एविल एंजेक्शन 250 नग एवं ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 250 नग कुल 500 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआई बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल व कमलेश सिंह सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!