छत्तीसगढ़

पत्थलगांव : महंगी मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने के लिए कर दी युवक की हत्या, साक्ष्य छिपाने मृतक के शव को जंगलों में फेंका एवं शव की पहचान को छुपाने के लिए पेट्रोल से जलाया एवं गलाने के लिए नमक का प्रयोग किया

आरोपियों के कब्जे से मृतक का KTM ड्यूक बाइक, आरोपी विनय भगत का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अपचारी बालक का मोटरसाइकिल पल्सर एवं घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री चादर, तकिया एवं प्लास्टिक बॉटल जप्त

पत्थलगांव : प्रार्थी सनक साय यादव उम्र 47 साल निवासी कोलढोड़ी थाना पत्थलगांव ने दिनांक 17.07.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ईसका *लड़का इकबाल यादव उम्र 23 साल* घटना दिनांक 09.07.2022 के रात्रि 8:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है, वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा पता-तलाश किया गया, जो पता नहीं चलने पर पत्थलगांव में गुम इंसान क्रमांक 42/2022 कायम कर पतासाजी में लिया गया।

उक्त गुम इंसान की पतासाजी दौरान पाकपानी केरकछार निवासी नितिन बखला से पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा इकबाल यादव की मोटरसाइकिल KTM ड्यूक बाइक को अपने अन्य 03 साथियों के सहयोग से मिलकर दिनांक 07.07.2022 को चोरी करने की योजना बनाया था।

उक्त योजना को अंजाम देने के लिए दिनांक 09.07.2022 को इकबाल यादव को मेला घुमाने के बाद अपने साथ पार्टी करने के लिए विनय भगत, नितिन बखला, वीरेंद्र बखला तथा अन्य 06 अपचारी बालक मिलकर ग्राम करमीटिकरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गए और इकबाल यादव को नशे की गोली खिलाया। इकबाल यादव के बेहोश होने पर उक्त सभी आरोपीगणों द्वारा उसकी हत्या करने में तकिया और लकड़ी आदि का प्रयोग किया गया, इकबाल यादव की हत्या करने के बाद उसके शव को मैनपाट रोड ग्राम कुमरता पहाड़ जंगल में ले जाकर फेंक दिए, एवं 03 दिन बाद आरोपियों द्वारा पुनः साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेट्रोल डालकर जला दिए साथ ही नमक का प्रयोग किये। आरोपियों ने मृतक के मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक के कलर को कांसाबेल में ले जाकर बदल दिये।

मैनपाट रोड कुमरता जंगल में शव मिलने पर गुमशुदा इकबाल यादव के परिजनों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो मृतक इकबाल यादव का शव होना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 225/2022 धारा 302, 201, 120 (बी), 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।एसडीओपी पत्थलगांव मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपीगण 1-विनय भगत उम्र 21 साल निवासी सुखरापारा थाना पत्थलगांव, 2-नितिन बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी केरकछार, 3-वीरेंद्र बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी थाना पत्थलगांव को दिनांक 24.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में सम्मिलित अन्य 06 अपचारी बालकों से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी मयंक तिवारी , निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. एन.पी. साहू, आर. 118 लव कुमार चौहान, आर. 748 भवानी लाल, आर. 332 कमलेश्वर वर्मा, आर. 169 पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

1-विनय भगत उम्र 21 साल निवासी सुखरापारा थाना पत्थलगांव,

2-नितिन बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी केरकछार,

3-वीरेंद्र बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी थाना पत्थलगांव

आरोपियों से जप्त सामान:-

1. मृतक इकबाल यादव का केटीएम ड्यूक बाइक,

2. आरोपी विनय भगत का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,

3. अपचारी बालक की मोटरसाइकिल पल्सर एनएस 200

4. घटना में प्रयुक्त सामग्री चादर तकिया एवं प्लास्टिक बॉटल।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!