छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस की नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई, 56 हजार रूपये के नशीली कफ सिरप सहित 2 गिरफ्तार..

सूरजपुर : थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश से दो व्यक्ति मोटर सायकल में नशीली दवाई लेकर बिहारपुर होते हुए सूरजपुर की ओर जा रहे है।

एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने ग्राम जमड़ी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित मोहित मिश्रा पिता रामबली उम्र 27 वर्ष निवासी बीजपुर, सोनभद्र उत्तरप्रदेश एवं विकास उपाध्याय पिता स्व. राधेश्याम उपाध्याय उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, सोनभद्र उत्तरप्रदेश को पकड़ा जिनके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 112 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 56000 रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली नरेन्द्र सिंह, एसआई सी.पी.तिवारी, एएसआई धनेश्वर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी, हितेश्वर राजवाड़े, महेन्द्र यादव, आरक्षक नोबिन, भीमेश आर्मो, अवधेश पैंकरा, दिलपाल कसेरा, राजु कुमार, चन्द्रदेव मरावी, युवराज सिंह, रौशन सिंह व अचल गुप्ता सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!