सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अब थाना-चौकी में पदस्थ आरक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली में सूचना प्रौधोगिकी की क्षमता बढ़ाने के लिए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) सहित कम्प्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर में एसआई नीलाम्बर मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक मनीष पन्ना के द्वारा दिया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब गुनहगारों का बचना इतना आसान नहीं होगा… क्योंकि अब गुनाह करने वालों पर हाईटेक पुलिस की नजर रहेगी। सीसीटीएनएस में ऑनलाईन प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होते ही अपराधी की सारी जानकारी सर्वर में अपलोड हो जाती है और एक क्लीक में पूरी जानकारी हमें मिल जाती है। कर्मचारियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है ताकि थाना-चौकी के कार्यो एवं जानकारी तैयार करने में गुणवत्ता आएगी और कम समय में जानकारी तैयार की जा सकेगी।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











