छत्तीसगढ़

सीपत क्षेत्र निवासी रतनपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफतार..

रतनपुर : मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो ग्राम फरहदा थाना सीपत का रहने वाला है पिछले 02 साल से अपने ससुराल खैरखुंडी में रह रहा है एवं धनवारपारा पहाड़ के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बना रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर रेड कार्यवाही किया गया जो उक्त आरोपी के कब्जे से 180 एमएल पाउच कुल 175 नग में कच्ची महुआ शराब 31.500 लीटर,15 लीटर वाले 02 प्लास्टिक डब्बे में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब व 15 लीटर वाली 25 नग प्लास्टिक डब्बे में महुआ लहान लगभग 400 लीटर बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्ती एवं गिरफतारी कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंज्जीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अवैध नशे के कारोबारियो के खिलाफ निजात अभियान के तहत रतनपुर पुलिस की धर पकड़ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गिरफतार आरोपी / 01 शोभित धनवार पिता परदेशी धनवार उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत हाल मुकाम धनवार पारा ग्राम खैरखुंडी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर(छ0ग0)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!