छत्तीसगढ़

सीपत : आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी गिरफ्तार…..

सीपत : ग्राम मोहरा निवासी अरविंद जगत तथा आरोपी रतनसिंह सिदार के बीच जमीन संबंधी विवाद है जिसके कारण अरविंद जगत के द्वारा आरोपी के विरूध्द व्यवहार न्यायालय बिलासपुर में केस किया है, जिसे वापस लेने के लिए बार-बार आरोपी द्वारा दबाव बनाकर मारने का धमकी देते रहता था जिससे प्रताडित व दुखी होकर अरविंद जगत जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया, घटना पर थाना सीपत में मर्ग कमॉक 128/2022 दर्ज कर मर्ग जॉच पश्चात वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए उक्त आरोपी के विरूध्द दिनॉक 30.01.2023 को अपराध क्रमॉक 47 / 2023 धारा 306 भादवि दर्ज किया गया ।

प्रकरण के गम्भीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर प्रकरण में पंजीबध्द होने के चंद घंण्टो के अंदर आरोपी रतनसिंह सिदार को गिरफ्तार कर दिनॉक 30.01.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

नाम आरोपी -रतन सिंह सिदार पिता स्वर्गीय छेदीलाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम मोहरा थाना सीपत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!