छत्तीसगढ़

सरगुजा: रोक-टोक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, आत्महत्या के दुष्प्रेरण में आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : दिनांक 12/09/2026 को मृतिका का शव उसके निवास स्थान में फांसी पर लटका मिला था। प्रार्थी की सूचना पर थाना गांधीनगर में उपरोक्त मामले में मर्ग क्रमांक 85/2026 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतिका का शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना मृतिका के परिजनों एवं अन्य गवाहों का कथन लेख किया गया, परिजन एवं गवाहों के बयान में ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका कों रोक टोक कर मानसिक प्रताड़ित किये जाने के तथ्य सामने आए, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी ज्ञान तिवारी कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ़ ज्ञान तिवारी आत्मज रामेश्वर तिवारी उम्र 27 वर्ष साकिन मुक्तिपारा थाना गांधीनगर का होना बताया।

प्रकरण की विविचना दौरान प्राप्त तथ्यों से पाया गया कि आरोपी ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, आरोपी ज्ञान तिवारी के द्वारा धारा 108 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 108 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया जाकर प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमरेश सिंह, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!