छत्तीसगढ़

चकरभाठा : महिला से छेड़छाड़ पीड़िता के घर घुसकर बुरी नीयत से शरीर में फेर रहा था हाथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

चकरभाठा : पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.09.2026 के सुबह 04:30 से 05:00 बजे के मध्य पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी उसी समय आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी उसके कमरे में जाकर बुरी नीयत से उसके शरीर को छू रहा था पीड़िता की नींद खुली तो विरोध करने लगी जिस पर आरोपी द्वारा पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया त्वरित आरोपी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। नाम आरोपी – रमाकांत सूर्यवंशी पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!