सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दिनांक 12.09.2026 को ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरसीवां पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार (क्रमांक सी.जी. 04 एल.पी. 0011) में सवार चालक (1) टुकेश्वर यादव पिता भोलाराम यादव, उम्र 22 वर्ष (निवासी: बालांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा), (2) गणेश राम यादव पिता दिलहरण यादव, उम्र 21 वर्ष (साकिन मुड़पार, हाल बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) तथा कार के आगे केटीएम मोटरसाइकिल (क्रमांक सी.जी. 22 डब्ल्यू. 6889) से पायलेटिंग कर रहे (3) भावेश साहू पिता राकेश साहू (निवासी: ग्राम बारगांव, थाना पामगढ़) एवं (4) विनोद यादव पिता दौलत यादव (निवासी: ग्राम बारगांव, थाना पामगढ़) को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी ओडिशा राज्य से लंबर-सरसीवां मार्ग होते हुए पामगढ़ अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें ग्राम गाताडीह-गोपालपुर रोड पर राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास घेराबंदी करके पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्ज़े , कार के अंदर रखे गए 40 पैकेटों में कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार, 02 नग मोबाइल तथा पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल से पायलेटिंग कर रहे भावेश साहू एवं विनोद यादव से 01 केटीएम मोटरसाइकिल व 01 नग मोबाइल सहित कुल ₹28,60,000/- की संपत्ति जप्त की गई।
चारों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
24 घंटे के भीतर थाना सरिया एवं थाना सरसीवां के 02 प्रकरणों में कुल 07 गांजा तस्करों से 50.761 किलोग्राम गांजा, 02 कार, 01 केटीएम मोटरसाइकिल एवं 05 मोबाइल सहित कुल ₹36,49,000/- की संपत्ति जप्त करने में सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।



















