छत्तीसगढ़

वाहन चोर गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा, बिक्री करने के उद्देश्य से वाहन चोरी कर रखे थे अपने घरों में…

दुर्ग : विषेष सूत्रों से पता चला कि ग्रीन चौक मोहन नगर के पास एक व्यक्ति वाहन बिक्री हेतु ग्राहक की तलाष में लगा हुआ है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर 01 मोटर सायकल पर सवार मुड़पार राजनांदगांव निवासी रेखा लाल साहू को पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहा किन्तु सतत् एवं निरंतर पूछताछ करने पर अपने पास रखे मोटर सायकल को राजनांदगांव के गोपालपुर घुमका क्षेत्र से चोरी करना, जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाष में घुमना बताया साथ ही विस्तृत पूछताछ करने पर अपने अन्य 03 नाबालिक साथियों के द्वारा भी रायपुर दुर्ग भिलाई क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी कर उनके पास रखा होना बताया।

जिससे आरोपी रेखा लाल साहू के कब्जे से 01 स्प्लेण्डर मोटर सायकल बरामद कर चोरी का होने के संदेह पर जप्त किया गया। आरोपी रेखा लाल साहू के मेमोरेण्डम के आधार पर अटल आवास दुर्ग निवासी 03 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालकों से 02 नग होण्डा साईन, 01 नग एचएफ डीलक्स एवं 01 सीडी डीलक्स मोटर सायकल कुल 05 नग मोटर सायकल उनकी निषानदेही पर बरामद कर के पर अपराध क्र 0/2023 धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि का पंजीबद्ध कर कार्यवाही थाना मोहन नगर से की गयी।

गिरफ्तार आरोपी / 01.रेखा लाल साहू पिता स्व कुंज लाल साहू उम्र 45 साल निवासी आबादी पारा ग्राम मुड़पार थाना घुमका जिला राजनांदगांव 02.विधि के विरूद्ध संघर्षरत 03 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!