छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 29.07.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित माता रानी चैक पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के लड़के को चिन्हांकित कर बातचीत करने की कोशिश करने पर लड़का भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर लड़के को दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अल्प्राजोलम एवं स्पास्मो नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने के संबंध में लड़के से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसकेे द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अलग-अलग स्ट्रीप में रखें अल्प्राजोलम एवं स्पास्मो प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 249 नग कीमती लगभग 1,500/-रूपये जप्त* कर विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 315/22 धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!