छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया और लगातार उनके हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली से पहले 15 अक्टूबर को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

केन्द्र सरकार द्वारा 2500 रूपए में धान खरीदी पर असहयोग के बाद भी हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!