छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : नए सिस्टम के साथ फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त से 15 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद फिर 19 अगस्त से तेज वर्षा की संभावना है।

मौसम अपडेट : 15 अगस्त को एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा और झमाझम बारिश का अगल दौर शुरू होगा, लेकिन इसके पहले अगले 48 घंटों तक बस्तर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शनिवार 13 अगस्त को रायपुर, दुर्ग, और बस्तर संभाग समेत एक दर्जन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है।वही बिजली गिरने और चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर, नलिया, गुना, सतना, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है, इसके प्रबल होते ही 13 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या फिर गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है।वही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक साथ बिजली गिरने और चमकने की संभावना है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त से 15 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बन रही है।इसके बाद फिर 19 अगस्त से तेज वर्षा की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 762.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त के बाद से बारिश का सिस्टम दोबारा सक्रिय होगा, जो दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा।। वहीं 17 अगस्त को फिर नया सिस्टम बनेगा, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनो में भारी से अति भारी बारिश की संभावित है। 17 अगस्त को बनने वाले सिस्टम का असर सरगुजा में दिखाई देगा।प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी तो कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात संभावित है।

12 अगस्त तक 762.9 मिमी औसत वर्षा 

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 12 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1778.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 302.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 415.8 मिमी, बलरामपुर में 369.3 मिमी, जशपुर में 414.7 मिमी, कोरिया में 440.8 मिमी, रायपुर में 580.3 मिमी, बलौदाबाजार में 728.0 मिमी, गरियाबंद में 843.4 मिमी, महासमुंद में 732.6 मिमी, धमतरी में 863.7 मिमी, बिलासपुर में 864.6 मिमी, मुंगेली में 866.8 मिमी, रायगढ़ में 669.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 855.1 मिमी, कोरबा में 562.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 645.9 मिमी, दुर्ग में 723.5 मिमी, कबीरधाम में 786.8 मिमी, राजनांदगांव में 806.8 मिमी, बालोद में 901.5 मिमी, बेमेतरा में 508.6 मिमी, बस्तर में 1094.5 मिमी, कोण्डागांव में 856.1 मिमी, कांकेर में 970.6 मिमी, नारायणपुर में 861.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1128.4 मिमी और सुकमा में 788.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!