छत्तीसगढ़

महिला से मारपीट, अभद्रता करने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

रायगढ़ । दिनांक 23.08.2022 को थाना खरसिया में ग्राम छोटे देवगांव अनुसूईया केशरवानी (45 वर्ष) तथा अजय कुमार पटेल (37 वर्ष) एक दूसरे के विरूद्ध गाली गलौच मारपीट के संबंध में आवेदन दिया गया । मामले में दोनों पक्ष के रिपोर्ट पर थाना खरसिया में काउंटर अपराध दर्ज किया गया है ।

घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता अनसुईया केशरवानी बताई कि दिनांक 22.08.2022 के रात करीब 09/00 बजे अपनी मां के घर के सामने खडी होकर बातें कर रही थी । उसी समय पडोसी अजय पटेल और उसका छोटा भाई 2 लाख रूपये की मांग कर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किये । महिला के रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 327, 34 IPC अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । वहीं अजय कुमार पटेल के रिपोर्ट पर महिला अनुसूईया गुप्ता एवं एक अन्य के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये आज दिनांक 24.08.2022 को थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी अजय कुमार पटेल को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, मामला अजमानतीय होने पर आरोपी अजय कुमार पटेल पिता स्व. बुंदराम पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया को गिरफ्तार कर JMFC खरसिया के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!