मस्तूरी : आवेदक बी पी सिंह द्वारा आज थाना मस्तूरी आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दिनांक 13 अप्रैल 2024 को थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार का आमसभा कार्यक्रम था । जिसके समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार द्वारा मीडिया को दी जा रही बाइट के दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने और उसके द्वारा लोक प्रशांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दी गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर थाना मस्तूरी में आवेदक की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अप क्र. 184/24 धारा 294,504 भा.द.वि. का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।
Related Articles
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…














