छत्तीसगढ़

बिलासपुर : लूट एवं मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार एकांत जगह पर आने जाने वालो लोगो को बनाते थे लूट का शिकार..

बिलासपुर : प्रार्थी सूर्यकांत मलिक पिता प्रशांत कुमार मलिक उम्र 21 वर्ष निवासी गोविन्द नगर सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 द्वारा दिनांक 31.01.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.01.2023 के शाम करीबन 06.30 बजे गोविन्द नगर पानी टंकी के आगे तीन अज्ञात लडके उम्र करीबन 19-22 वर्ष का एक एचएफ डिलक्श मोटर सायकल मे सवार थे जो रास्ते मे रोककर पिस्टल निकालकर पेट मे लगाकर मोबाईल व नगदी रकम 600 रूपये निकाल कर बेल्ट से मारपीट कर लूट किये है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु क्षेत्र के संदेहियों के गतिविधियों पर नजरे रखी जा रही थी इसी क्रम मे गोविन्द नगर सुनसान जगह पर तीन व्यक्ति मोसा मे घूमते मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही अमन श्रीवास अपने साथी प्रकाश यादव व अमन सिंह के साथ मिलकर

दिनांक 27.01.2023 को गोविन्द नगर पानी टंकी के पास अज्ञात व्यक्ति से मोबाईल व नगदी रकम 600 रूपये लूट करना स्वीकार किये। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन मे घटना मे प्रयुक्त मो.सा. बेल्ट, प्लास्टिक का लाईटर पिस्टल व लूट किये मोबाईल व नगदी रकम 600 रूपये जप्त कर तीनो आरोपियों को दिनांक 31.01.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर आज दिनांक माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपीगण – 1. अमन श्रीवास पिता संजय श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 2. प्रकाश उर्फ रवि यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 3. अमन सिंह उर्फ कैलाश ठाकुर पिता रूपसिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष 01 माह निवासी नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!