छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मेकअप स्टूडियो में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थीया दामिनी पटेल पिता मुरारीलाल पटेल उम्र 22 साल साकिन आर.टी.एस. कॉलोनी तोरवा की रिपोर्ट पर दिनांक 18.08. 2022 को उसके मेक अप स्टूडियो में महंगी मेक अप कीट की चोरी होने पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया

स्टूडियो में मेकअप कराने के दौरान संदेह के आधार पर संदेही से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को स्टूडियो गई थी जहां कोई नहीं था जिससे अवसर पाकर उक्त मसरूका चोरी करना कबूल करते हुए चोरी किए गए मेकअप सामान को पेश की मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अपचारी बालिका को गिरफ्तार कर माननीय किशोर बोर्ड बिलासपुर में रिमांड पर भेजा गया है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!