बिलासपुर : प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि भेड़ीमुड़ा रतनपुर का रहने वाला मनीष कश्यप पीड़िता का मोबाईल नम्बर को किसी दुसरे के माध्यम से लेकर बात करने की कोशिश करता रहता था तथा दिनॉंक 23/08/2022 को जब मैं अपने सहेली के साथ कॉलेज गई थी तो वहॉं भी पीड़िता का पीछा करते आकर छेड़छाड़ करने लगा जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते हुये तथा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना से टीम रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर मनीष कश्यप को चंद घंटो में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मनीष कश्यप पिता मुरारी लाल उम्र 25 वर्ष निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।




















