छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे…

बिलासपुर : दिनांक 01.02.2023 को पीडिता द्वारा थाना सरकंडा में आरोपी कलेश्वर बर्मन निवासी बसंत वाटिका सूर्या विहार बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध जान से मारने की धमकी देते पीडिता के साथ दुष्कर्म करने के संबंध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

नाम आरोपीः- कलेश्वर बर्मन पिता जितेन्द्र बर्मन उम्र 33 साल साकिन सनकपाट थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छ.ग. हा.मु. बसंत वाटिका सूर्या विहार बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!