छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चाकू दिखाकर राहगीरो को भयभीत करने वाला आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे…

बिलासपुर : जिले में राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (सरकंडा) श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा राहगीरों को चाकू तलवार दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपियो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा स्कूल के पास आम रास्ते में एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू रखा हुआ जिसे लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगों को डरा रहा है जिसे मौके पर जाकर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल साहू पिता बद्दू साहू उम्र 18 वर्ष 04 माह चिंगराजपारा सरकंडा का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!