छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चरित्र शंका को लेकर आरोपी द्वारा की गई अपनी पत्नि की हत्या…

बिलासपुर : प्रार्थीया श्रीमति सरस्वती बाई धुरी पति रमेश धुरी उम्र 45 वर्ष सा० लगरा नर्सिग गर्ल्स हास्टल के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बडी लडकी का विवाह ग्राम धुरीपारा पौंसरा के धनेश धुरी से हुआ था तथा छोटी लडकी रिंकी ग्राम बरेला तखतपुर तरफ शादी होकर गई है बाल बच्चा नही होने से बडी लडकी बृहस्पति धुरी एवं दामाद धनेश पास ही रहते थे बीच में धनेश बाहर कमाने खाने गया था जो करीब 02 माह पूर्व वापस आया है तब से पास रह रहा था तथा बीच बीच में अपने घर पौंसरा आना जाना करता था लडकी बृहस्पति एवं दामाद धनेश मजदुरी का काम करते थे दामाद धनेश लडकी बृहस्पति के चरित्र पर हमेशा शंका कर हमेशा मारपीट करता था दिनांक 23-07-2022 को दोनो अपने बच्चे के साथ काम करने मोपका तरफ गये थे कि दोपहर 03-00 बजे करीब सूचना मिला कि लगरा नर्सिंग गर्ल्स हास्टल के पास तलाब किनारे दामांद धनेश धुरी लडकी बृहस्पति बाई को शराब के बॉटल को फोड़कर बॉटल के उपरी भाग के टुकडे से गर्दन में कई जगह मारकर हत्या करने की नीयत से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है। तब सूचना पाकर नर्सिंग गर्ल्स हास्टल के पास मोहल्ले वालों के साथ आकर देखी तो इसकी लडकी मृत अवस्था में पड़ी थी लडकी बृहस्पति बाई के गर्दन में चोट लगा था कि सूचना पर मर्ग क्र० 89 / 22 धारा 174 जा०फौ० कायम कर अपराध क्रमांक 840 / 22 धारा 302 भादवि की रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा उत्तम साहू के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के पतासाजी विवेचना हेतु थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया |

दौरान पतासाजी के मुखबीर सूचना पर थाना कोनी के सहयोग से आरोपी धनेश धुरी पिता खम्भन धुरी उम्र 26 वर्षसा० धुरी पारा पौंसरा थाना कोनी हा०मु० लगरा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर कोनी पौसरा स हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया एवं आरोपी के निशानदेही पर घटना स्थल पर फेका गया, घटना में प्रयुक्त शराब के बाटल का धारदार टुकडा जप्त कर आरोपी को विधिवत् दिनांक 23/07/22 के 19 / 30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!