छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गांजा सहित एक गिरप्तार, 05 किलो गांजा जप्त, बेलगहना पुलिस की कार्यवाही..

बिलासपुर : दिनांक 03.02.2023 को चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा का विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश में खड़ा है।

टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशादेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम केशव मोंगरे पिता पप्पी मोंगरे उम्र 58 वर्ष साकिन खोलीपास करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर बतलाया । विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 05 किलोग्राम बरामद हुआ, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 05 किलोग्राम कीमती 70000 रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी : केशव मोंगरे पिता पप्पी मोंगरे उम्र 58 वर्ष सा. खोलीपारा करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

जप्ती विवरण- (1) मादक पदार्थ गांजा 05 किलोग्राम कीमती 70000 रुपये।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!